नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरे होने की गारंटी-मनोज तिवारी




आसनसोल-भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी सोमवार आसनसोल पहुंचे .उन्होंने आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित एक निजी होटल में संवाददाता सम्मेलन किया. इस मौके पर उनके साथ कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार, भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप भी उपस्थित थे. इस मौके पर मनोज तिवारी ने कई मुद्दों पर अपनी बात पत्रकारों के सामने रखे. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरे होने की गारंटी. उन्होंने जब भी जो भी कहा है वह पूरा किया है. नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से पहले 48 करोड लोग बैंकों से जुड़े हुए नहीं थे, लेकिन उनके आने के बाद 48 करोड़ गरीब जनता बैंकों से जुड़ी और सरकार से जो भी मदद इन परिवारों को की जाती है वह सीधे उनके अकाउंट में जमा होने लगा. बीच में कोई बिचौलिया नहीं आ सकता है. उज्जवला गैस के माध्यम से महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किया गया, शौचालय बनाए गए और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाए गए. इस तरह के और भी कई कल्याणकारी प्रकल्प किए गए, जिससे देश की 140 करोड़ जनता को फायदा पहुंचा ,क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन परियोजनाओं का लाभ धर्म देखकर या जात-पात देखकर नहीं दिया जाता .सबको इन परियोजनाओं का लाभ मिलता है, वही सेल आईएसपी द्वारा 30000 करोड रुपए के एक पैकेज के बारे में बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि इस पैकेज से न सिर्फ बर्नपुर बल्कि आसनसोल लोग कुल्टी सहित आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के सभी इलाकों का विकास संभव हो सकेगा. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में एक भी कारखाना बंद नहीं हुआ है .वही डॉक्टर अजय पोद्दार ने भी पत्रकारों की बातों को खारिज करते हुए कहा कि हिंदुस्तान केबल्स नरेंद्र मोदी के आने के बाद बंद नहीं हुआ था हिंदुस्तान केबल्स उससे पहले ही बंद हो चुका था और वैसे भी उसे कारखाने में जिस तरह के केबल्स अब बनाए जाते हैं उनकी अब बाजार में मांग नहीं है. अब फाइबर ऑप्टिकल्स आ गए हैं जो उसे कारखाने में नहीं बनते. उन्होंने कहा कि बाबुल सुप्रियो ने कोशिश की थी कि उस कारखाने को खोला जाए लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली. इसके लिए डॉक्टर अजय पोद्दार और मनोज तिवारी दोनों नहीं राज्य सरकार को दोषी करार दिया. मनोज तिवारी ने कहा कि हम सबको पता है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के रहते विकास कार्यों को करना कितना मुश्किल होता है. टाटा में भी यहां पर कारखाना लगाने की कोशिश की थी लेकिन टीएमसी की वजह से उनको भी लौटना पड़ा. इसलिए यहां पर टीएमसी के रहते विकास कार्यों को गति प्रदान करना मुश्किल है ,लेकिन उन्होंने आशा व्यक्त की की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कहते हैं कि वह बंगाल में विकास की गंगा बहाएंगे तो ऐसा जरूर होगा उन्होंने कहा है किअभी बंगाल के विकास के लिए जो भी घोषणाएं की जा रही है वह सिर्फ ट्रेलर हैं. और बंगाल में और ज्यादा विकास किया जाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर