कल हिंसा के बाद आज भी संदेशखाली में भारी तनाव, अघोषित बंद सा माहौल




कोलकाता : कल संदेशखाली में हुई हिंसा के बाद काटपोल इलाके में अभी भी दहशत बनी हुई है। दूकान पाट बंद हैं। पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है. पुलिस ने हिरासत में ली गई तीन महिलाओं को रात में ही छोड़ दिया।  संदेशखाली के काटपोल इलाके में सुबह से ही शांति है.   पुलिस इलाके में गश्त लगा रही है. इलाके में अघोषित बंद का नजारा देखा जा है. सड़कें सुनसान हैं.  गाँव  वीरान है।   फिलहाल काटपोल क्षेत्र में शांति का माहौल बना हुआ है. चौथे दौर के चुनाव के दिन, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संदेशखाली की एक श्रमिक ग्राम पंचायत के काटपोल इलाके में भाजपा नेता गीता बर सहित चार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा, तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया  जिन्हें  रात को रिहा कर दिया गया। आज सुबह से ही इलाके में पुलिस  गश्ती जारी है. दुकानें बंद है. मानो कोई अघोषित बंदी हो. बदमाशों के डर से ग्रामीण रात के अंधेरे में हाथों में लाठियां लेकर जागते हैं. इधर सवाल यह है कि जिस गीता बर की बात हो रही है, उसके खिलाफ आगजनी, अवैध सभा, महिलाओं को हथियार सौंपना और हत्या के प्रयास सहित कई आरोप हैं। वह पहले से ही दस दिन की पुलिस हिरासत में है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर