जामुड़िया-श्री श्री मां रक्षा कली पूजा के अवसर पर जामुड़िया क्षेत्र के 32 नंबर वार्ड अंतर्गत बोगड़ा गांव में धूमधाम से इस पूजा का आयोजन किया गया. आपका बता दे कि इस गांव में हर साल बांग्ला कैलेंडर के अनुसार जेठ के महीने में प्रथम मंगलवार को माँ रक्षा काली की पूजा की जाती है. इसी कड़ी में मंगलवार से चार दिवसीय काली पूजा समारोह का प्रारंभ हुआ. सबसे पहले बोग़ड़ा गांव के पुरोहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ नीमचा ग्राम से गाजे बाजे के साथ मां को लेकर आए. इस मौके पर गांव की महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने बोगड़ा गांव के मोड़ से दांडी करते हुए मंदिर तक की यात्रा की. इसके उपरांत सभी परंपराओं का पालन करते हुए मां काली की पूजा की गई. प्राचीन परंपरा के अनुसार बुधवार को यहां पर बलि दी जाएगी. इस संदर्भ में इस काली पूजा समारोह से जुड़े पूजा कमेटी के सदस्यों से बात की तो उन्होंने बताया कि सैकड़ो वर्ष पहले इस गांव में तमाम तरह के बीमारियां फैलती थी, इससे बचने के लिए नीमचा गांव से मां काली को लाकर उनकी पूजा अर्चना की गई, तब से इस गांव में बीमारियां खत्म हुई. तभी से बांग्ला कैलेंडर के अनुसार हर साल जेष्ठ महीने के प्रथम मंगलवार को मां रक्षा कली पूजा का आयोजन किया जाता है. इस वाक्य पर यहां पर मेले का भी आयोजन किया गया है और भजन कीर्तन सहित तमाम तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं. मंगलवार को माँ रक्षा काली पूजा के पहले दिन आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की. इस पूजा के आयोजन में स्थानीय पार्षद भोला हेला का विशेष योगदान रहा .स्थानीय पार्षद होने के नाते उन्होंने इस पूजा में कोई विघ्न न हो और इस पूजा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने नगर निगम से तमाम इंतजाम किए थे .इस पुजा के आयोजन में पूजा कमेटी के सुनील माझी, सचिव तरूण घोष, कैलाश माझी ,सुभाष दास, शंकर दत्त, नेपाल बाउरी ,उदय बाउरी सहित तमाम ग्राम वासियों की उल्लेखनीय भूमिका है.


0 टिप्पणियाँ