रानीगंज के राजपाड़ा स्तिथ लाहा डेकोरेटर्स के गोदाम में लगी भयावह आग, आग बुझाने पहुंचे दमकल के चार इंजन






 रानीगंज -रानीगंज थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 93 के तारबंग्ला राजपाड़ा इलाके स्थित बिशु लाहा के लाहा डेकोरेटर्स के गोदाम में रविवार दोपहर आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई .खबर पाकर रानीगंज दमकल के दो इंजन आसनसोल से दो इंजन इंजन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य आरंभ किया. आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया ,हालांकि लोहा डेकोरेटर्स में कार्य करने वाले कर्मचारी प्रकाश मंडल ने बताया कि बताया कि दोपहर वह और उनके साथी दोपहर खाना खाकर वह लोग गोदाम में सो रहे थे अचानक गोदाम के भीतर से एक जगह से धुआं निकलना दिखाई दिया एवं जब तक हम लोग समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया. इस गोदाम में चौकी ,बेंच, टेबल कारपेट सहित अन्य सामग्री थी. लाखों रुपए की सामग्री जल कर राख हो गई. लाहा डेकोरेटर के मैनेजर सुब्रतो पाल ने बताया कि आग किस प्रकार लगी एवं कितने रुपए का नुकसान हुआ यह बता पाना मुश्किल है .वही खबर पाकर रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा एवं वार्ड नंबर 93 के पार्षद आलोक बोस घटना स्थल पर पहुंचे. इस आग लगी की घटना को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात