रानीगंज के नए थानेदार को चोरों ने दिया सलामी , हुई पाम आयल के व्यवसायी के यहां 20 लाख की चोरी ,फैली दहशत







रानीगंज-रानीगंज के एनएसबी रोड इलाके में जगन्नाथ गार्डन के ( दमकल कार्यालय )के समीप उमेश काजोरिया नामक पाम तेल के व्यापारी के कार्यालय में कल रात चोरों ने एक घटना को अंजाम दिया .चोरों ने उनके आवास के नीचे कार्यालय से 20 लाख रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बारे में उमेश काजोरिया ने बताया कि रोज की तरह आज सुबह जब परिवार के सदस्य मंदिर जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे तो पता चला कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद है ,इस पर उन्हें संदेह हुआ तो वह फौरन अपने घर से सटे अपने कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय में सारा सामान बिखरा पड़ा है और 20 लाख रुपए से ज्यादा नगद गायब है. उन्होंने कहा कि यह उनके व्यापार के पैसे थे ,जो उन्होंने अपने कार्यालय में रखे हुए थे उन्होंने बताया कि अपराधी छत के रास्ते अंदर घुसे थे और उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. उमेश काजोरिया ने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है .रानीगंज थाने के आईसी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है. इस बारे में रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव मनोज केसरी ने बताया कि आज सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकल रहे थे तभी अचानक उनके पास उमेश काजोरिया का फोन आया और उन्होंने उनके कार्यालय में चोरी होने की जानकारी दी घटना की जानकारी मिलते ही वह उमेश काजोरिया के साथ रानीगंज थाने पहुंचे और वहां पर मौजूद अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. मनोज केसरी ने बताया कि रानीगंज थाने के अधिकारियों ने उनके साथ पूरा सहयोग किया और फॉरेन उनकी शिकायत दर्ज की इसके उपरांत महज 15 से 20 मिनट के अंदर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ और जांच शुरू कर दी. मनोज केसरी ने इस बात पर भरोसा जताया कि पुलिस के इस जांच से लगता है कि उमेश काजोरिया के कार्यालय से जो चोरी हुई है वह सारी की सारी रकम बरामद हो जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता