नहीं रहे लोगो के जनप्रिय नेता कंचन तिवारी,छाई तृणमूल खेमें में छाई शोक की लहर

Kanchan Tiwari's Death News


रानीगंज-सैदेव जुझारू नेता के रूप में जाने -जाने वाले कोयलांचल के जनप्रिय नेता कंचन तिवारी का निधन सोमवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे हो गई .वह पश्चिम बंगाल प्रदेश तृणामूल कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद थे. कंचन तिवारी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,सोमबार की शाम वह अपने निवास स्थान के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे,उन्हें इलाज के लिए रानीगंज के रॉयल केअर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,उनकी उम्र 66 थी .वह अपने पीछे 5 भाई तथा 3 बहने सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए,हालांकि वह स्वंय अविवाहित थे.






  कंचन तिवारी लोग उन्हें कंचन दा ही कहते थे. उनका राजनीतिक कैरियर छात्र नेता के रूप में हुआ था , रानीगंज टीडीबी कॉलेज में छात्र परिषद सदस्य के रूप में राजनेतिक जीवन आरंभ किया था,वह कांग्रेस के सक्रिय ततपश्चात ममता बनर्जी के आदर्शो से प्रेरीत हो कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा,जो अंतिम समय तक उनका साथ रहा, बेबाक बोलने वाले कंचन तिवारी निडर नेता के रूप में जाने जाते थे,वह एक अच्छे वक्ता माने जाते थे. और हमेशा सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करते रहेऔर प्रदेश तृणमूल कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने. कंचन तिवारी पांच वर्षों के लिए रानीगंज के 36 नम्बर वार्ड के पार्षद भी रहे. उनके निधन की खबर पाकर तृणमूल कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र चक्रवर्ती, रानीगंज ब्लॉक्र् टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव , आलोक बोस,एम एमआई सी दिवेन्दु भगत, सुब्रतो अधिकारी,अभिजित घटक, बबिता दास,अधिवक्ता सायन्तन मुखर्जी,सदन सिंह ,बापी चक्रवर्ती सहित काफी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं समर्थक रॉयल केअर अस्पताल पहुंचे,सभी ने लगभग एक स्वर में कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नही की जा सकती है,वह तृणमूल कांग्रेस के कोयलांचल-शिल्पांचल के तृणमूल कांग्रेस के स्तम्भ माने जाते थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात