रानीगंज के पूर्व बोरो चैयरमेन के पोते का अपहरण करने का किया गया प्रयास, मची खलबली






 रानीगंज- रानीगंज बोरो के पूर्व चैयरमेन संगीता शारडा एवं उद्योगपति शिवकुमार शारडा के 8 वर्षीय पोते का अपहरण करने का प्रयास किया गया, हालांकि वाहन चालक के सूझबूझ एवं स्थानीय लोगों ने घटना को देख लिया और अपहरण को रोक दिया. मालूम हो कि आसनसोल के सेंट विंसेंट स्कूल का 8 वर्षीय छात्र अपनी कार से स्कूल जा रहा था, तभी जामुड़िया थाना के श्रीपुर चौकी क्षेत्र के बोगडा मोड़ के पास उसकी कार को कुछ नकाबपोशों ने घेर लिया गया और उसका अपहरण करने की कोशिश क गई . वहीं घटना को देखकर जब स्थानीय लोगों ने उन्हें रोका तो अपराधी इलाके से भाग गये.अपराधी स्कोरोपीओ में सवार थे. फिलहाल जो हुआ उससे हर कोई हैरान है. पुलिस ने इस अपहरण की कोशिश की घटना के कारण और उद्देश्य की कड़ी जांच शुरू कर दी है. मालूम हो कि रानीगंज के उद्योगपति शिव कुमार सारडा का पोता रियान अन्य दिन की तरह अपनी कार से स्कूल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ . इस बारे में बच्चों के दादाजी शिवकुमार शारदा ने बताया की रोज की तरह उनका पोता उनकी कर से स्कूल जा रहा था कर उनके परिवार का ड्राइवर ही चला रहा था, बोगडा के पास एक स्कॉर्पियो में कुछ अपराधी आए और ड्राइवर के साथ मारपीट कर उनकी कर को लेकर भागने की कोशिश करने लगे ,लेकिन स्थानीय लोगों की कोशिश से वह नाकाम हो गए और मौके से भाग गए .उन्होंने कहा कि उनका पोता अभी आसनसोल में स्कूल में है और सुरक्षित है .उन्होंने कहा कि उनके पोते को अपहरण करने की कोशिश किन लोगों ने किस उद्देश्य से करने का प्रयास किया यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात