रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के कार्यकारिणी समिति के निर्वाचन में एकमात्र महिला उम्मीदवार मीनू गोराई को मिले सर्वोच्च वोट,कई दिग्गज हुए धाराशायी



रानीगंज-रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के एक वर्ष के लिए कार्यकारिणी समिति के हुए निर्वाचन में एकमात्र महिला उम्मीदवार मीनू गोराई को मिले सर्वोच्च वोट, जबकि कई दिग्गज उम्मीदवार हुए धाराशायी .आशा के विपरीत इस निर्वाचन के परिणाम ने शहरवासियों को चोंका दिए. हर्षवर्धन खैतान,सतीश खेमका जैसे हैवी वेट को पराजय देखनी पड़ी.हालांकि इस बार भी 19 सीटों के लिए चुनाव में पुरानी कमिटी द यंग टर्क को 11 जबकि परिवर्तन का स्लोगन लिए हुए इक्वल राइट फ्रंट परिवर्तन करने में असफल रही,परन्तु विरोधी दल इक्वल राइट फ्रंट के एकमात्र महिला उम्मीदवार मीनू गोराई को सर्वाधिक वोट 402 मत मिले, स्पोर्ट्स असेम्बली के मतदाताओं ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद प्रदान किये,मीनू गोराई का कहना है उनकी जीत नारी शक्ति की जीत है,एवं वह सदस्यों की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी,

  शहर की बेटी और बहू मीनू ने वैसे तो इस चुनाव में प्रतिद्वंदिता का इतिहास तो पहले ही रच दिया था, जब नतीजे सामने आए तो देखा गया कि मतदाताओं ने उन पर भारी भरोसा जताया है. इसके बाद विरोधी खेमा के ही विकास सतनालिका को 378, मनोज केसरी को 357, अजय कुमार कयाल को 345,जबकि द यंग टर्क के उम्मीदवार गोपाल खेरिया को 340,इक्वल राइट फ्रंट के राजेश खेरिया को 334,जबकि द यंग टर्क के स्मिथ झुनझुनवाला को 330, बलराम झुनझुनवाला को 325, दीपक जालान तथा पवन केजरीवाल को 324, पवन बाजोरिया को 322 ,इक्वल राइट फ्रंट के साकेत झुनझुनवाला को 316 ,सुनील कुमार गनेड़ीवाला को 312,वर्तमान अध्यक्ष अनीश पोद्दार को 309, सरवन कनोडिया को 303, अशोक झुनझुनवाला को 300, गोपाल लोसालका को 295, अमित कुमार भूत को 286, रवि शंकर कयाल को 283 वोट मिले हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार