रानीगंज से बिहार जा रही बोलेरो 23 लाख रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार






आसनसोल : आसनसोल के सालानपुर थाना इलाके के दामागोड़िया रेलवे क्रोसिंग के निकट वाहन जांच के दौरान कुल्टी ट्राफिक पुलिस ने आसनसोल-चित्तरंजन सड़क पर एक महिंद्रा बोलेरों कार से 23 लाख रुपए के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ट्राफिक पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 7 बजे कुल्टी ट्रफिक अधिकारी चिरंजिब गुहा रॉय के नेतृत्व में उक्त महिंद्रा बोलेरो गाड़ी संख्या BR 31 PA4588 को वाहन के कागजात जांच के लिये बोलेरो को रोका गया। जांच के दौरान पहले 18 लाख रुपये फिर बाद में गहनता से जांच के बाद कुल 23 लाख 50 रुपये बरामद किया गया। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने आगे की कानूनी कारवाई के लिये वाहन एंव वाहन में सवार तीन लोगों को सालानपुर पुलिस को हवाले कर दिया। मामले की जानकारी पाकर कुल्टी थाना प्रभारी, एसीपी वेस्ट सुकांतो बनर्जी के उपस्थिति में बोलेरो की गहनता से जांच में में गाड़ी के अंदर कारपेट के नीचे करीब 5 लाख 50 हजार रुपए बरामद हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक करीब गाड़ी से 23 लाख 50 हजार नगद रुपये की बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार जायसवाल(40), पुरुषोत्तम कुमार (32), आदित्य कुमार(26) शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के वैशाली जिले के महनरा गाँव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने आसनसोल न्यायालय के सुपुर्द कर मामले की जाँच के लिए पुलिस हिरासत की अपील की है। वही मामले को लेकर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे हाजीपुर बिहार के निवाशी है, बिहार से रानीगंज तम्बाकू का व्यवसाय करते हैं। उनके घर में बहन की शादी है इसलिये शादी में दहेज एंव अन्य कार्यो के लिये ये रकम वे रानीगंज के कम्पनी से नगदी के रूप में ले जा रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता