Slide 1 Slide 2 Slide 3

रानीगंज में 'प्रेमचंद' पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र का भव्य उद्घाटन



रानीगंज- भारतीय साहित्य के महान उपन्यासकार प्रेमचंद के नाम पर एक नया पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को रानीगंज के शिशुबगान क्षेत्र में किया गया. ज्ञान, शिक्षा और सामुदायिक विकास को समर्पित यह केंद्र अब इलाके के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अध्ययन और साहित्यिक चर्चा का एक महत्वपूर्ण स्थल बनेगा.


इस पुस्तकालय का उद्घाटन पांडवेश्वर के पूर्व विधायक गौरंगो चटर्जी ने किया. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र समाज में शिक्षा और संस्कृति की भावना को बढ़ावा देगा.


उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. अरुण कुमार पांडे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूप मित्र, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल एवं शिक्षक जितेंद्र नाथ उपाध्याय उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने पुस्तकालय के उद्देश्य की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक अमूल्य उपहार बताया.


यह पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र विभिन्न विषयों की पुस्तकों से सुसज्जित है. इसका मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को पढ़ने, सीखने तथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक चर्चा के लिए एक शांतिपूर्ण और समृद्ध वातावरण प्रदान करना है.


इस अवसर पर इलाके के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने इस नई शैक्षणिक पहल का स्वागत किया.पुस्तकालय प्रबंधन ने यह संकल्प लिया है कि आगामी दिनों में इस केंद्र को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने और हर जरूरतमंद को इसका लाभ दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे. यह केंद्र आज से अपनी ज्ञान यात्रा शुरू कर चुका है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने