आसनसोल लोकसभा केंद्र के टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने किया फ्लैट निवासियों के साथ बैठक




रानीगंज-आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी लगातार उनके पति के समर्थन में आसनसोल के विभिन्न हिस्सों में जा रही हैं और लोगों से मिल रही हैं, उनसे अनुरोध कर रही हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में ही वह मतदान करें .इसी कड़ी में पूनम सिन्हा रानीगंज के वृंदावन धाम समिति फ्लैट वासियों के यहां पहुंची. वहां पर उन्होंने इस क्षेत्र के कुछ लोगों के साथ बातचीत की और अपने विचारों का आदान प्रदान किया. वृंदावन धाम समिति के लोगों ने पूनम सिन्हा का स्वागत किया.पूनम सिन्हा ने कहा कि वामपंथियों के कार्यकाल में यहां पर कोई विकास नहीं हुआ, रानीगंज एक अनाथ बच्चे की तरह रहा है, लेकिन जब से शत्रुघ्न सिन्हा रानीगंज के साथ जुड़े हैं यहां पर विकास का कार्य हो रहा है .उदाहरण के लिए उन्होंने रानीगंज में एक हिंदी स्कूल के निर्माण की बात कही उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की जमीन पर जो टाउन हॉल बनने वाला था उसे पर हिंदी स्कूल बनाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है . कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं अगर वह पूरी हो जाए तो उम्मीद है कि इस साल के अंत तक रानीगंज में वह हिंदी स्कूल भी शुरू हो जाएगी. इसके अलावा सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने को लेकर भी पूनम सिन्हा से फ्लैट वासियो ने आवेदन किया .इस पर पूनम सिन्हा ने कहा कि वह आज यहां पर आई हैं .उन्होंने लोगों से बातचीत की काफी कुछ नई बात उनको समझ में आई, जानने को मिली और उनका पूरा भरोसा है कि ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व में और शत्रुघ्न सिन्हा के प्रयासों से आने वाले समय में भी रानीगंज का विकास जारी रहेगा.इस अवसर पर वृंदावन धाम समिति के सलाहकार प्रोफेसर स्वदेश मजूमदार,अध्यक्ष प्रमोद तोदी,सचिव उमेश सरायां सहित तमाम फ्लैटवासी मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार