नार्थ सीआरसोल ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण घरों में पड़ने वाले दरारों के विरोध में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन






 जामुड़िया:ईसीएल के कुनुस्तोरीया एरिया अंतर्गत चलने वाली नॉर्थ सीयारसोल ओसीपी में कोयले निकालने के दौरान किये जाने वाले ब्लास्टिंग से ओसीपी के समीपवर्ती ग्राम कांटा गुड़िया गांव, इन्द्रभुमी,आनंद नगर एवं बीजपुर ग्राम के दक्षिण पाड़ा में बड़े-बड़े पत्थर ग्राम में गिर रहे है,जिसके कारण कई कच्चे-पक्के मकानो में दरारें पड़ गई हैं.कई मकान का हिस्सा टूट रहा है, गांव की सड़कों में भी दरारें आ गई हैं.इस ब्लास्टिंग के कारण गुस्साए स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों ने रविवार सुबह ईसीएल के नॉर्थ सीयारसोल ओसीपी को बंद कर घण्टो विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने कोयला खदानों में ब्लास्टिंग तत्काल बंद करने की मांग करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग तथा पुनर्वासन कर रहे हैं.ग्रामीण कार्तिक चंद्र माजी ने कहा की आए दिन नॉर्थ सियारसोल ओसीपी प्रबंधन द्वारा अनियमित रूप से ब्लास्टिंग किया जा रहा है . ब्लास्टिंग का समय दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे के बीच है लेकिन शनिवार शाम को इस नियम को ताक में रखते हुए संध्या 5:30 बजे ब्लास्टिंग किया गया. ब्लास्टिंग इतना जोरदार था की कई घरों की दीवारों में दरार पड़ गया है. एक बच्चे को भी चोट लगी.उन्होंने कहा की पिछले 2 वर्षों से हमलोग की मांग है कि गांव के लोगों का पुनर्वास किया जाए लेकिन प्रबंधन का इस ओर कोई ध्यान ही नही है.वहीं जब तक नॉर्थ सीयरसोल ओसीपी प्रबंधन द्वारा ग्रामीणों के पुनर्वास को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठता है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा .दूसरी और इस बारे में पुछे जाने पर ओसीपी के मेनेजर अशोक कुमार कर्मकार ने कहा कि इस मामले को हम गंभीरता पूर्वक देख रहे हैं .जल्दी ही इसके लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी.इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण धर्मदास राजभर, जगन्नाथ कर्मकार, श्यामापदो बाउरी, तनमय देवघरिया आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर