भाजपा नेता सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने रानीगंज शहर में पंजाबी मोड़ से रानीगंज रेलवे स्टेशन तक एक रोड शो किया








रानीगंज- आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में सोमवार संध्या भाजपा नेता सह भोजपुरी गानो के गायक मनोज तिवारी ने रानीगंज शहर में पंजाबी मोड़ से रानीगंज रेलवे स्टेशन तक एक रोड शो किया. इस मौके पर उनके साथ हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप भी थे, वहीं रानीगंज के कई भाजपा नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे .रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे, जो भोजपुरी सुपरस्टार को देखने के लिए यहां पर आए हुए थे. एक खुली जीप में मनीष कश्यप को अपने साथ लेकर मनोज तिवारी ने रास्ते के दोनों तरफ को खड़े लोगों का अभिवादन ना स्वीकार करते हुए लोगों से सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में मतदान करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने गाना गाकर लोगों का समर्थन प्राप्त करने की कोशिश की . इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि आज बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में आतंक का खेल चल रहा है ऐसे लोगों के लिए नरेंद्र मोदी काल के रूप में ही उभर कर सामने आते हैं . मनोज तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी मनोज तिवारी ने कहा कि आज बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गारंटी दी है कि बंगाल में विकास होगा और नरेंद्र मोदी की गारंटी का मतलब है वह काम जरुर पूरा होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर