हिरण्मय चटर्जी के पीए के घर छापेमारी करने गई पुलिस और उम्मीदवार के बीच जमकर हुयी बहसबाजी



कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से सियासत गरमा सकती है. बंगाल पुलिस ने बुधवार तड़के घाटाल संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी के पीए के घर पर छापेमारी की है. ये छापेमारी ऐसे वक्त में हुई है, जब तीन दिन बाद यानी 25 मई को यहां चुनाव होने वाले हैं. पश्चिम बंगाल पुलिस पीए तमोघ्नो डे के घर पर बुधवार तड़के 3 .30 बजे पहुंची और छापेमारी शुरू की.  पुलिस घाटाल में ही दो अन्य बीजेपी नेताओं के घर भी पहुंची.  इस बीच पुलिस घाटाल के पुलिस अधिकारी और विधायक हिरण्मय चटर्जी के बीच जमकर बहस बाजी हुई।  हिरण्मय चटर्जी ने पुलिस से छापेमारी के कागज दिखाने की मांग की, लेकिन पुलिस ने कोई कागजात नहीं दिखाई, इसको लेकर पुलिस अधिकारी और चटर्जी के भी जमकर बहस बाजी हुई। 

हिरण्मय चटर्जी के पीए तमोघ्नो डे की मां ने बताया है कि जब पुलिस उनके घर पर आई तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला. उनका कहना है कि वह घर पर अकेले थीं, जिसकी वजह से उन्होंने दरवाजा खोलना सही नहीं समझा. तमोघ्नो डे की मां ने कहा कि उनके बेटे का सिर्फ एक कसूर है कि वह हिरण्मय चटर्जी के साथ रहते हैं, जिसकी वजह से पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. माना जा रहा है कि बीजेपी इस मुद्दे पर टीएमसी पर हमला बोल सकती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर