कोलकाता (न्यूज़ एशिया) : आरामबाग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम मेदिनीपुर जिले की चंद्रकोना विधानसभा का पियर डांगा 120 बूथ स्थित है। इस मतदान केंद्र के आसपास ही तृणमूल पार्टी ने मतदाताओं के लिए मुरही एंव चॉप की व्यवस्था की है.तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का कहना है कि चुनाव शांतिपूर्ण चल रहा है। यह व्यवस्था इसलिए है ताकि हर कोई टिफिन खा सके और वोट देकर मुस्कान के साथ घर लौट सके। दूसरी ओर देखना यह है चुनाव आयोग इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है.


0 टिप्पणियाँ