इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार जहांआरा खान के गो बैक के नारे लगे





रानीगंज-इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जहांआरा खान रानीगंज के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के 86 नंबर बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगने की खबर पाकर हुसैन नगर के रानीगंज उर्दू हाई स्कूल के 86 नंबर बुथ पर पहुंची तो उनके विरिध में गो बैक के नारे लगे.जहाँआरा खान ने आरोप लगाया कि यहां पर टीएमसी की तरफ से फर्जी वोटिंग की जा रही है, हालांकि टीएमसी ने माकपा पर ही फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया. 88 नंबर वार्ड की पार्षद नेहा साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा था, लेकिन इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी शाम को जब मतदान खत्म होने की कुछ देर थी वह आई और उन्होंने अन्य इलाकों से कुछ लड़कों को लाकर फर्जी वोटिंग करने की कोशिश की, जिसका उन्होंने विरोध किया ,तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर धक्का मुक्की किया गया. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जहांआरा खान पर भाजपा की दलाली करने का भी आरोप लगाया और नारेबाजी की,और रानीगंज थाना में जा कर उसके बिरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की ,हालांकि रानीगंज थाना प्रभारी ने इस बारे में मंगलवार को बात करने को कहा. वहीं दूसरी और जहाआरा खान से बात की तो उन्होंने कहा कि आज सुबह से यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा था लेकिन शाम को यहां पर टीएमसी का निशान लगाकर कुछ लोग फर्जी वोटिंग कर रहे थे, इनमें कुछ नाबालिग लड़के भी थे जो फर्जी वोटिंग कर रहे थे ,जहांनारा खान ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों से कहा कि पूरा दिन इतनी अच्छी तरह से निगरानी करने के बाद शाम को इस तरह की घटना कैसे हुई .उन्होंने इस बात पर भी हैरानी जताई कि मतदान केंद्र के कितने नजदीक आकर टीएमसी कार्यकर्ता किस तरह से नारेबाजी कर सकते हैं. हालांकि इस बारे में 86 नंबर वार्ड के प्रिसाईडिंग ऑफीसर सुमित माझी से बात की तो उन्होंने नाबालिग द्वारा मतदान करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया .उन्होंने कहा कि हर एक मतदाता की पहचान पत्र देखकर ही उनको मतदान करने दिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर