बंगाल पुलिस का काम सिर्फ अब भाजपा नेताओं को परेशान करना रह गया है, हिरण्मय चटर्जी के पीए के घर छापे पर बोले दिलीप घोष, कहा बंगाल में 30 सीटें जीतेगी भाजपा




कोलकाता - पश्चिम बंगाल के घाटाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हिरण्मय चटर्जी  के पीए के घर पर हुई छापामारी को लेकर दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि पुलिस का काम अब सिर्फ लोगों को और भाजपा नेताओं को परेशान करना रह गया है. तृणमूल अच्छी तरह से जानती है कि वह जीतने वाली नहीं है, इसलिए पुलिस का सहारा लेकर भाजपा नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उत्तर बंगाल से बीजेपी का सफाया हो चुका है दक्षिण बंगाल में उसकी स्थिति नहीं है ऐसे में अब वह पुलिस का सहारा लेकर डराने और धमकाने में जुट गई है.  दिलीप घोष ने कहा कि हमारे कुछ भाजपा कर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जनता सब कुछ देख रही है और इसका जवाब चुनाव में देगी। सिलीगुड़ी के सालूगड़ा में रामकृष्ण मिशन आश्रम पर हुई कार्रवाई को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं. रामकृष्ण मिशन पश्चिम बंगाल में लोगों की सेवा के लिए कार्य करता आ रहा है लाखों लोगों की आस्थाएं इस धार्मिक सेवा संस्थान से जुड़ी हुई है. अगर गुंडों के द्वारा रामकृष्ण मिशन पर कब्जा किया जाता है तो पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में भाजपा काफी बेहतर प्रदर्शन कार्य करने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह लगातार रैलियां कर रहे हैं और इस पर बंगाल में बीजेपी 30 से सीटें जीतेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर