नार्थ सीआरसोल ओसीपी में ब्लास्टिंग का विरोध में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर ट्रांसपोर्टिंग ठप्प



 जामुड़िया :ईसीएल के कुनुस्टोरिया एरिया क्षेत्र अंतर्गत नार्थ सियालसोल ओसीपी में इसीएल के द्वारा लगातार ब्लास्टिंग किये जाने के कारण ओसीपी के समीप स्थित काँटागोड़िया ग्राम इलाके के घरों में पड़ रही दरारें ,इसके आलावा तालाब एवं कुआं में इस ब्लास्टिंग के कारण जल सुखने के विरुद्ध में प्रदर्शन किया. काँटागोड़िया के दर्जनों महिलाए मोर्चा खेलते हुए परिवहन को ठप्प कर धरना प्रदर्शन किया. जिसके कारण घंटों ट्रांसपोर्टिग बंद था .स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यहां पर लोगो को पीने के लिए पानी की समस्या बहुत है. ओसीपी में ब्लास्टिंग की वजह से उनके घरों में दरार हो रही है .यहां के रास्ते की भी हालत ठीक नहीं है. यहां पर लगातार ब्लास्टिंग की वजह से अंचल के सभी कुँवा, तालाब का पानी भी सुख जा रहा है ,जिसके कारण हमलोगों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमें जल्द से जल्द इन परेशानियों से छुटकारा मिले. इसके अलावा यहां पर स्थानीय युवाओं को रोजगार देना होगा. अगर हमलोगों की मांगे नही मानी तो आने वाले समय में हमलोगों के द्वारा ओर भी बड़े आंदोलन किए जाएंगे. घण्टो प्रदर्शन के पश्चात घंटा प्रदर्शन नार्थ सीआरसोल ओसीपी के एजेंट अशोक कुमार कर्मकार मौके पर पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों का आश्वासन दिया के ब्लास्टिंग के परिमाण कम किए जाएंगे वहीं उन्होंने जल्दी ही ग्राम में पानी की व्यवस्था करने की मांग की साथ ही साथ अन्य मुद्दों को लेकर अपने उच्च अधिकारियों से बात करने का बात कहा .इस आश्वाशन के पश्चात यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हुए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर