बन्द पड़े रैन बसेरा बना नशाखोरों और चोरों का अड्डा,केबुल से तांबा निकाल कर चोरी करने का प्रयास




रानीगंज-रानीगंज के 88 नंबर वार्ड के हुसैन नगर में बनें रैन बसेरा अब गरीबो के रहने के बजाय चोरों और नशाखोरों का अड्डा बन गया है. बीते रात कुछ नशे बाज चोरो द्वारा सरकारी केबुल (तारो) को जलाकर उसके अंदर का ताम्बा निकाल कर बेचने की कोशिश की जा रही थी, जब चोरो ने तार में आग लगाया तो स्थानीय लोगो की धुंए पर नजर पड़ी . लोग जब वहां पहुंचे एवं जब इस बात का पता चोरों को लगा तो चोर भाग गये. जब स्थानीय निवासी रैन बसेरा के अंदर पहुंचे तो देखा कि रैन बसेरे के अंदर गांजा तथा नशे की अन्य सामग्रियां बिखरी पड़ी है. इससे साफ प्रतीत होता है कि अपराधियों ने यहां के रैन बसेरा को अपना अड्डा बना लिया है. जैसे ही यह खबर रानीगंज थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पंहुच गई. इसके साथ ही रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजामिल शहजादा भी मौके पर पंहूचे. मुजामिल शहजादा ने कहा के यह बिजली विभाग का तार है. सरकारी तार को चोरी किया गया था . मुज्जमिल शहजादा ने कहा की रानीगंज में नशा खोर इतने बढ़ गया के नशे की लत के कारण चोरों ने अब सरकारी संपत्ति को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि रानीगंज में गांजा अफीम चरस का नशा इतना बढ़ गया के इसके लिए लोग चोरी करने पर मजबूर हो रहे हैं. उन्होने कहा के चोरों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब चोर रैन बसेरा के अंदर रखे बेड को भी नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि चोरों ने कई बेडों को भी चुरा लिया है. वही इस वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा कि नशा इतना बढ़ गया है कि अब तो हद हो गई है सरकारी संपत्ति को भी कर अब अपना निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर रेन बसेरा को चोरों ने अपना आश्रय स्थल बना लिया था उससे यह बात अब सामने आ रही है कि रैन बसेरा में सुरक्षा कर्मी ना रहने की वजह से चोरों को ऐसा करने में आसानी हो रही है. यहां पर यह सवाल पैदा होता है कि प्रशासन द्वारा रैन बसेरा तो बनाया गया है लेकिन जिस तरह से इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है यह बेहद चिंताजनक है,एवं अब तक नगर निगम रैन बसेरा चालू भी नहीं कर पाई. उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने इस रैन बसेरा को अपना ठिकाना बना लिया है उसे आने वाले समय में यहां के निवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?