पब्लिक लाइब्रेरी में रानीगंज थाना द्वारा शांति बैठक का आयोजन किया गया था



रानीगंज-मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार ईद को देखते हुए गुरुवार को रानीगंज के षष्ठी गोड़िया इलाके स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में रानीगंज थाने की तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया था .इस बैठक में इस क्षेत्र के तमाम मस्जिद कमेटी से जुड़े पदाधिकारी, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, इस इलाके के ज्वाइंट बीडियो तथा सभी पार्षद उपस्थित थे. यहां पर आने वाले ईद के त्यौहार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, और यह फैसला लिया गया कि जिस तरह से हर त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है. ईद को भी उसी तरीके से बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी. इस बारे में बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शहजाद ने कहा कि जिस तरह से अभी होली का त्योहार बीता और सब धर्म के लोगों ने मिलजुलकर इस त्यौहार को बनाया, ठीक उसी प्रकार यह का त्यौहार भी मनाया जाएगा .उन्होंने कहा कि कल अलविदा की नमाज है. उसके बाद ईद का त्यौहार मनाया जाएगा .अपने कहा कि इसे देखते हुए प्रशासन की तरफ से बिजली पानी साफ सफाई सहित सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई हैं .प्रशासन की तरफ से भी यह आश्वासन दिया गया है, कि शांतिपूर्ण तरीके से ईद का त्यौहार मनाया जाएगा .उन्होंने कहा कि आज विभिन्न मस्जिद कमेटी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे. उन्होंने अपने कुछ समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया .उन्होंने कहा कि बिजली पानी जैसी जो कुछ छोटी छोटी समस्याएं हैं उनको दूर कर लिया जाएगा, ताकि ईद का त्यौहार सब खुशी-खुशी मना सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर