7 वर्षो के पश्चात रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के कार्यकारिणी समिति का चुनाव गुरुवार को ,2 निर्दलीय सहित 40 उम्मीदवार के भाग्य का निर्णय करेंगे 738 मतदाता



रानीगंज-7 वर्षो के पश्चात रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के कार्यकारिणी समिति का चुनाव गुरुवार को ,2 निर्दलीय सहित 40 उम्मीदवार के भाग्य का निर्णय करेंगे 738 मतदाता करेंगे.मतदान की पूरी तैयारी,

इस चुनाव के को चैयरमेन विष्णु खेतान ने कहा कि 11 अप्रैल को सुबह 9 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो संध्या 5 बजे तक चलेगी, कुल 8 बूथ बनाये गये है.9 बुजुर्ग एवं शारीरिक रूप से दुर्बल मतदाताओं में 5 की पोस्टल बैलेट से मतदान करा लिया गया है,चुनाव पश्चात मतगणना होगी. इस चुनाव में पहले 57 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन उनमें से 17 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया, इस समय 40 प्रत्याशी मतदान की प्रक्रिया में है. . उन्होंने बताया कि कुल 738 मतदाता 40 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से ही चल रही है.



ज्ञात हो कि, इस बार सात साल बाद चुनाव हो रहे हैं ,इन चुनावों में दो दल आमने-सामने है, एक तरफ हर्षवर्धन खेतान अनीश पोद्दार 19 उम्मीदवारों की टीम द यंग टर्क्स हैं ,तो दूसरी तरफ सुनील गनेरीवाला,विकास सतनालिका की भी 19 उम्मीदवारों "इक्वल राइट्स फ्रंट" ( समान अधिकार मंच) है .जबकि दो निर्दल उम्मीदवार महेंद्र कुमार साव एवं राजेश टांटिया है.दोनों दल ही चुनाव को देखते हुए अपनी-अपनी ताल ठोक रहे हैं.


 हर्षवर्धन खेतान अनीस पोद्दार के गुट में उनके अलावा अमित कुमार भूत ,अंकित सराफ, बलराम झुनझुनवाला, दीपक जालान ,गोपाल खेरिया, गोपाल लोसलका, गौतम सराफ, पवन बाजोरिया, पवन केजरीवाल, रवि शंकर कयाल, रविंद्र कुमार चौधरी ,साकेत सराफ, सतीश बगड़िया, सतीश खेमका चुनावी मैदान में है तो वहीं दूसरी तरफ इक्वल राइट्स फ्रंट (समान अधिकार मंच) में अजय कुमार कयाल, अनूप कुमार गुप्ता, अशोक झुनझुनवाला, विकास सतनालिका, विमल कुमार लोहिया, विष्णु अग्रवाल, दीपक कुमार वैद्य ,गौरी शंकर बाजोरिया ,मनोज केसरी, मीनू गोराई, निरंजन गौरीसरिया, प्रशांत सरावगी, राजेश खेड़िया, साकेत झुनझुनवाला ,संदीप केडिया, श्रीवर्धन शर्मा, सुनील कुमार गनेड़ीवाला जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवार महेंद्र साव,एवं राजेश टांटिया चुनावी मैदान में है. चुनाव में एकमात्र महिला उम्मीद्वारा मीनू गोराई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता