दिल्ली विमान से अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अहलूवालिया ने कहा में सांसद कोटे से पांच सालों में17 करोड खर्च किया।




अंडाल--: आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को बुधवार को उम्मीदवार घोषित किया गया. अपने नाम की घोषणा के बाद वह गुरुवार को आसनसोल पहुंचे.गुरुवार की दोपहर वह दिल्ली से हवाई जहाज से अंडाल हवाईअड्डे पर उतरे और अपने समर्थकों के साथ एक खुली वाहन से सड़क पर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आसनसोल निकले, जब अंडाल हवाई अड्डे पर उतरे तो वहां उनके स्वागत के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चट्टोपाध्याय, कुल्टी विधायक अजय पोद्दार सहित सैकडों कार्यकर्ता समर्थक और भाजपा नेता मौजूद रहे। एयरपोर्ट के बाहर उनका पत्रकारों से सामना हुआ. बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद के रूप में अपने कार्य रिकॉर्ड के बारे में एक सवाल के जवाब में, अहलूवालिया ने कहा कि उन्होंने पांच वर्षों में क्षेत्र के विकास पर 17 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले के तृणमूल सांसद (मुमताज संघमिता) जो पैसा खर्च नहीं कर सके थे, उसे वापस लाए और विकास कार्यों पर खर्च किया। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन के अंदर मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और एक सांसद के तौर पर मैंने जो किया है उसका सबूत बताऊंगा. ज्ञात हो की रानीगंज के तृणमूल विधायक तापस बंद्योपाध्याय आसनसोल के भाजपा प्रत्याशी के रिश्तेदार हैं. उस संदर्भ में सवाल पुछने पर अहलूवालिया ने कहा कि व्यक्तिगत संबंध और राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का टीम बनाता हूं और दूसरा कौन कौन सी दल करेगा यह निजी मामला है.हमे कोई लेन-देन नही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात