युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सायनी घोष रानीगंज पहुंची ,युवाओं ने किया स्वागत



रानीगंज- युवा तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सायनी घोष शुक्रवार को रानीगंज पहुंची .वह राजनीतिक कार्य से दुर्गापुर से बांकुड़ा की तरफ जा रही थी. इस क्रम में उनका काफिला रानीगंज से गुजरा. इस मौके पर रानीगंज के तृणमूल युथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्टर बागची के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 60 पर नेताजी सुभाष मोड़ के पास उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में तृणमूल यूथ कांग्रेस के रानीगंज कार्यकर्ता उपस्थित थे. अपने नेता को अपने बीच पाकर इनका जोश देखने लायक था. इन्होंने सायनी घोष ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नाम के नारे लगाए. उन्हें फूलों का गुलदस्ता आदि देकर उनका स्वागत किया गया. सायनी घोष ने भी इन कार्यकर्ताओं से बातचीत की. हालांकि वह यहां रुकी नहीं और उनका काफिला आगे बढ़ गया .इस मौके पर विक्टर बागची के अलावा आमिर शहजादा, प्रियो पाल ,सलिल गोराई, मोहम्मद अराफात, मितुल केवड़ा आदि उपस्थित थे . इस बारे में विक्टर बागची ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वह जो कुछ संदेश दिया, जिसका यहां के टीएमवाईसी कार्यकर्ता पालन करेंगे. वही संगठन की एक सदस्य रीना मैत्रा ने कहा कि आज सायनी घोष से मिलकर उनको काफी अच्छा लगा उन्होंने खुद उनको फूलों का गुलदस्ता सौंपा जो उनके लिए एक बहुत बड़ा उपहार है. उन्होंने कहा कि भले ही उनको दोपहर 1:00 बजे से काफी देर तक इंतजार करना पड़ा लेकिन अंत में उनका इंतजार सफल हुआ.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर