रानीगंज- रोबिन सेन स्टेडियम में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप के सदस्यों ने होली के पूर्व होली उत्सव का आयोजन किया गया.रंग ,अबीर ,गुलाल तथा ढप की थाप एवं जोगीरा सा रा रा के साथ मस्ती में खूब होली मनाए. संस्था द्वारा रानीगंज के प्रबुद्ध नागरिक आर पी खैतान , ओमप्रकाश भुवालका , के पी सिंह को अशोक अरोड़ा,ललित झुनझुनवाला,विमल बाजोरिया सहित तमाम सदस्यों द्वारा सम्मानित की गई.इस अवसर पर आर पी खेतान ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि व्यायाम के सथ-साथ सैदेव सामाजिक कार्य संस्था की तरफ से किया जा रहा है. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है.समाज के प्रत्येक पहलुओं पर इनकी निगाह होती है, जिस वजह से रानीगंज शहर में यह संस्था इतनी लोकप्रिय है. इस अवसर पर विवेक बगड़िया ने ढप के थाप पर होली मनमोहक गीतों की प्रस्तुति पेश की. इस मौके पर पुरुषोत्तम गुप्त, डॉ मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, रवि केशरी,महेंद्र साव अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही. इस अवसर पर सदस्यों द्वारा भोजपुरी, हिंदी, राजस्थानी गीतों की भी प्रस्तुति पेश की गई.










0 टिप्पणियाँ