रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के नूपुर अंडाल जाने वाली सड़क के बीच का बाबे कलभर्ट को सठीक तरीके से पुनर्निर्माण कराने की मांग को लेकर रानीगंज माकपा एरिया कमिटी द्वारा रानीगंज बीडीओ को मांग पत्र दिया गया है.ज्ञात हो कि यह कलवर्ट काफी समय से खराब है, कलभर्ट का निचला हिस्सा कल से ढह गया है, जिससे राहगीर डर-डर कर सड़क पार कर रहे हैं. इस विषय मे माकपा नेता सुप्रियो रॉय ने कहा कि कई दावों के बावजूद इसका मरम्मत काम नहीं हुआ. अगर यह कलवर्ट दो साल पहले बनी थी, तो दो साल बाद क्यों टुट गई? इसे ठीक से बनाया नहीं गया था, अगर इस सड़क पर कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने बताया कि 2 साल पहले इसका निर्माण किया गया था लेकिन घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था जिस वजह से 2 सालों में ही यह ब्रिज ढह गया,भाजपा नेता परिमल माझी ने कहा कि यहां पर कोई राजनीतिक बयान बाजी करने की उनकी इच्छा नहीं है, लेकिन वह लोगों की सुरक्षा का मुद्दा उठाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस पुल पर से स्कूल के बच्चे जाते हैं अगर बस जाते समय कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा इसके अलावा यहां पर बांसतला मोड़ पर छोटे-छोटे व्यापारी आते हैं और यहां पर अपने दुकान लगाते हैं अगर यह पुल टूट जाता है तो वह भी नहीं आ पाएंगे. उन्होंने कहा कि इस पुल का जल्द से जल्द निर्माण करना अति आवश्यक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने अधिकारों के प्रति सचेत हो और अगर उनको कोई परेशानी हो रही है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं.
हालांकि इस संबंध में बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उप प्रधान सिधान मंडल ने कहा कि इसके निर्माण को लेकर बहुत बड़ा बजट है, इसे बल्लभपुर ग्राम पंचायत से करना संभव नहीं है, वहीं इस संबंध में रानीगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है और जिला परिषद को भी सूचित कर दिया गया है,जो यह कह रहे हैं कि यह पुल दो साल से बना हुआ है, वह गलत है. उन्होंने कहा कि यह कलभर्ट करीब दस साल पुराना है, दो साल पहले इसकी मरम्मत की गई थी , इस मामले को जल्द से जल्द व्यवस्था किया जाएगा.उन्होंने कहा कि इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तापस बनर्जी को सूचित किया गया है उनका कहना था कि इस पुल को बनाने में जितनी राशि खर्च होगी. वह पंचायत के लिए संभव नहीं है. इसके लिए या तो जिला परिषद या आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण से मदद लेनी होगी उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब वह कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में थे उनको तभी फोन पर सूचना मिली थी उन्होंने कहा था कि वह आकर इसका निरीक्षण करेंगे और आज आकर उन्होंने इसका निरीक्षण किया .उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही इस पुल की मरम्मत की जाएगी . वहीं एक टोटो चालक ने कहा कि उन्हें स्कूली छात्रों के साथ यात्रा करनी होती है और उन्हें डर रहता है कि कब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए.


0 टिप्पणियाँ