आसनसोल के रविंद्र भवन में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन के तर्ज पर होली का त्यौहार मनाया गया





आसनसोल-होली के पवित्र अवसर पर आज आसनसोल के रविंद्र भवन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन के तर्ज पर यहां पर होली का त्यौहार मनाया गया यहां पर रविंद्र नाथ टैगोर रचित गीतों की धुन पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य पेश किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज दोल उत्सव है आज ही के दिन चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव तिथि है उन्होंने कहा कि चैतन्य महाप्रभु ने सबके मन को प्रेम वात्सल्य करुणा से रंगने की बात कही थी और उन्हें के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए इस उत्सव को मनाया जाता है इसके बाद कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर के प्रेरणा से इस उत्सव को वसंत उत्सव का रूप दिया गया शांतिनिकेतन में बहुत बड़े आकार में इस उत्सव को मनाया जाता है इसका भी मकसद समाज में भेदभाव को दूर करना है ताकि लोग एक दूसरे के और करीब आ सके एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रह सके उन्होंने कहा कि हम बेहद सौभाग्यशाली हैं कि हमें ऐसे महापुरुषों का मार्गदर्शन मिला और उनके मार्गदर्शन से हम आज इस त्यौहार को इतनी सुंदर तरीके से मना पा रहे हैं उन्होंने सभी को होली की शुभकामना दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल