क्लब ड्रीम कैचर द्वारा ऑफलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया



रानीगंज-रानीगंज के 88 नंबर वार्ड अंतर्गत ईस्ट कॉलेज पाड़ा इलाके स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब परिसर में रविवार को क्लब ड्रीम कैचर की और से ऑफलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रानीगंज क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यहां पर महिलाओं की कुकिंग प्रतिभा का आकलन किया गया. इस प्रतियोगिता में शेफ कौशिक रक्षित, काकोली चक्रवर्ती और देवलीना मुखर्जी जुरी की भूमिका में थी. इन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही रानीगंज की महिलाओं द्वारा सुस्वादु व्यंजनों को परखा और उनके गुणवत्ता के आधार पर उन्हें नंबर दिए.ज्ञात हो कि रानीगंज में इस प्रतियोगिता के विजेताओं को कोलकाता में होने वाले ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा .आज के इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को भी तमाम तरह के पुरस्कार दिए गए. इस कार्यक्रम के बारे में ड्रीम कैचर की संस्थापिका शालिनी बाजपेई ने कहा कि उनके संस्था की तरफ से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि रानीगंज की महिलाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो महिलाएं बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगी, उनको कोलकाता में ग्रैंड फिनाले में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा .इसके साथ ही उन्होंने जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों की सराहना की .उन्होंने कहा कि इस क्लब के सदस्यों ने इस प्रतियोगिता के आयोजन में काफी सहयोग किया है ,और उनके सहयोग के बिना इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाता .उन्होंने इसे प्रतियोगिता के लिए स्थान भी उपलब्ध कराया, जिससे कि इस प्रतियोगिता का इतना सफल आयोजन हो सका.इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्लब ड्रीम कैचर समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्य भी करता रहता है जिससे समाज में एक सार्थक बदलाव आ सके.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा