क्या भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के समर्थन में लिखे दीवाल को भाजपा कार्यकर्ताओं को मिटानी पड़ेगी




 रानीगंज-भाजपा की तरफ से कल यानी शनिवार को आसनसोल लोकसभा सीट के लिए भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी. दिल्ली में भाजपा के मुख्य कार्यालय में एक संघवादाता सम्मेलन के दौरान पवन सिंह के नाम की घोषणा की गई थी. आपको बता दें कि आसनसोल लोकसभा सीट पर कौन बीजेपी का उम्मीदवार होगा इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे .आखिरकार उन अटकलों पर विराम लगाते हुए कल पवन सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई थी,

 लेकिन आज पवन सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि वह व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगे और आसनसोल लोकसभा सीट से वह खुद को हटा रहे हैं. कल पवन सिंह के नाम की घोषणा होते ही आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन शुरू कर दिया गया था ,रानीगंज में भी दीवार लेखन किया गया था, अब सवाल यह उठता है कि भाजपा की तरफ से लोकसभा सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा। कहां जा सकता है कि पवन सिंह के अचानक लिए गए फैसले से अब एक बार फिर आसनसोल लोकसभा केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को नए सिरे से दीवार लेखन करना पड़ेगा.भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने ही लिखे दीवाल को मिटानी पड़ेगी. पवन सिंह के इस तरह से अचानक चुनाव से खुद को हटाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं पवन सिंह के नाम की घोषणा होते ही तृणमूल कांग्रेस द्वारा यह कहां जा रहा था कि पवन सिंह के कुछ गाने बंगाली महिलाओं के लिए असम्मानजनक है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि भाजपा के अंदर भी पवन सिंह के नाम को लेकर असंतोष था ,जिसके कारण आज पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर