साउंड बॉक्स रिपेयर की दुकान के ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया


जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र अधीन श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत निघा बाजार स्तिथ आज़ाद साउंड बॉक्स रिपेयर की दुकान के ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया .इस विषय पर आसनसोल नगर निगम के 10 नंबर वार्ड के पार्षद के प्रतिनिधि भोला पासवान ने कहा कि हमें खबर मिली की आजाद साउंड बॉक्स रिपेयर दुकान में ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया . एक तरफ निर्वाचन की विधि लागू है ओर अभी रमजान का महीना चल रहा है . भरे बाजार में इस तरह का चोरी करने का प्रयास किया जा रहा है. निघा क्षेत्र में कई जगहो पर ड्रग्स का अवैध कारोबार में चल रहा है ,यहां के नौजवानो का जिंदगी बर्बाद हो रही है. पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा होता है .यह वारदात ड्रग्स सेवन करने वालो की हो सकती है. दूसरी और ईस विषय में तृणमूल कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष सुवर्णा चटर्जी ने कहा कि सारा रात यहां पर गार्ड रहते हैं, लेकिन भोर चार पांच बजे के बाद वह चले जाते हैं , तभी किसी ने इस तरह का कार्य किया है. इस तरह का कार्य इस क्षेत्र में पहले नहीं हुआ था, पहले पुलिस प्रशासन बहुत सतर्क था, लेकिन अभी सवाल खड़े होते हैं कि बीच बाजार में इस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इससे व्यवसाई भी डरे सहमे हुए हैं, दुकान मालिक मोहम्मद मुस्ताक ने कहा की रोजी-रोटी के लिए हम लोग प्रतिदिन साउंड रिपेयर का काम करते हैं तब जाकर घर संसार चलता है, उसमें से भी अगर किसी का सामान चोरी हो जाएगा तो हम लोग पर आफत आ जाएगी. इस तरह की घटना फिर ना घटे, कम से कम पुलिस प्रशासन को यह देखना चाहिए हम लोग इस घटना से काफी भयभीत है .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता