होली के अवसर पर रानीगंज के प्राचीन हरि सभा मंदिर परिसर से होली गीतों की धुन पर शोभा यात्रा निकाली गयी






रानीगंज-होली के पवित्र अवसर पर रानीगंज के प्राचीन हरी सभा मंदिर परिसर से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी.इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे .होली गीतों की धुन पर यह सभी झुमते हुए आगे बढ़े और रानीगंज के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा की. यहां रानीगंज बोरो दो के चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा तथा 93 नंबर वार्ड के पार्षद आलोक बोस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे. इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया और होली की शुभकामना दी. शोभायात्रा के क्रम में मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी अस्पताल के सामने बच्चों के लिए नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया . इस मौके पर मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि रानीगंज के हरि मंदिर से हर साल की तरह इस साल भी होली के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई .उन्होंने कहा कि यह बहुत प्राचीन मंदिर है और यहां पर हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस शोभायात्रा में सभी धर्म के लोग शामिल हुए हैं .इसका मकसद ही यह है कि समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश फैलाया जाए ताकि लोग मिलजुल कर हर धर्म के त्यौहार में सम्मिलित हो सके. हरी सभा मंदिर कमेटी के कार्यकारिणी समिति के सदस्य गोपाल आचार्य ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी हरी सभा मंदिर समिति की तरफ से होली के पवित्र अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सभी धर्म के लोग शामिल हुए हैं .उन्होंने कहा कि होली एक मिलन समारोह है और यहां पर जिस तरह से सभी लोग सम्मिलित हुए हैं, उससे होली का असली मकसद सफल होता है. उन्होंने कहा कि बहुत पुराने जमाने से यह शोभायात्रा वृंदावन की होली के तर्ज पर यहां मनाई जाती है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता