सदानंद मार्ग में रिवाल्वर और कारतुस के साथ दो अपराधी हुए गिरफ्तार




 रानीगंज-रानीगंज सदानंद मार्ग ( ग्लास फैक्ट्री रोड) स्तिथ कराटे स्टेडियम के पास से पुलिस ने दो लोगों को दो राउंड ताजा कारतूस, एक रिवाल्वर और एक धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया. रानीगंज थाने की पीसी पार्टी पुलिस ने गुरुवार की रात गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार पर दो लोगों को संदेहजनक अवस्था में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों में से एक 32 वर्षीय बिपिन स्वाइन, जामुड़िया थाना अंतर्गत पूर्वी केंदा क्षेत्र का निवासी है, यह ओडिशा के गंजम जिले के पाथरपंजी गांव का मूल निवासी है,दूसरे व्यक्ति का नाम है शिशुपाल कुमार पासवान, 24 साल का यह व्यक्ति बिहार के पटना जिले के पंजरिका थाना क्षेत्र के रसूला इलाके का रहने वाला है. गुरुवार की रात हथियार तस्करी की शिकायत मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर विकास दत्त के नेतृत्व में रानीगंज थाने की पीसी पार्टी टीम ने अचानक धावा बोल कर इन्हें गिरफ्तार किया. पीसी पार्टी के एसआई इमदादुल हक और एएसआई राजा सिन्हा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. पुलिस प्रशासन की प्रारंभिक अटकलों की जांच की जा रही है कि क्या वे चुनाव से पहले हथियारों की आपूर्ति के लिए इस तरह का तस्करी गिरोह चला रहे थे, या किसी अन्य उद्देश्य से यह काम किया जा रहा था.पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को आसनसोल जिला न्यायालय भेज दिया. . पुलिस सूत्रों के अनुसार जामुड़िया के केंदा इलाके का रहने वाला बिपिन स्वाइन इसके पूर्व भी हथियार तस्करी के कई मामलों में पकड़ा गया था. हालांकि, उसके साथ घूम रहे दूसरे शख्स का मकसद क्या था, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है. हालांकि चुनाव के पूर्व ऐसे हथियारों की सप्लाई को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है, इसलिए माना जा रहा है, कि इन हथियारों की तस्करी पर रोक लगाना संभव हो पायेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता