गार्डन रीच हादसे में राहत और बचाव कार्य, अब तक 9 लोगों की हो चुकी है मौत, प्रमोटर गिरफ्तार





कोलकाता। कोलकाता के गार्डन रीच थाना क्षेत्र के फतेहपुर के हरिबाबू पल्ली लेन इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला मकान के ढहने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत के ढहने के मामले में कलकत्ता पुलिस ने प्रमोटर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मोहम्मद वसीम नाम के प्रमोटर को पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि हादसा उस वक्त हुआ जब वह पांचवीं मंजिल के ऊपर काम चल रहा थ।  दो रातें बीत जाने के बाद भी ईमारत के नीचे दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ ने रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 10 लोगों को वापस बचाया। रात में रोशनी की कमी के कारण बचाव कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। हालांकि सुबह फिर से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है चूंकि पांच मंजिला इमारत गिरी है, इसलिए तबाही की तस्वीर स्वाभाविक रूप से भीषण है. चारों ओर लोहे के जाल, बांस, टिन और कई अन्य चीजें ढेर की तरह  बिखरी हुई हैं। जिससे राहत और और बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हालांकि, बचावकर्मी हर संभव तेजी से बचाव अभियान चला रहे हैं।

घटना की सूचना पाकर मौके पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ मेयर फिरहाद हकीम और दमकल मंत्री सुजीत बोस भी थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि संकरी गली में अवैध निर्माण होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। अभियुक्त और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,307,288, 427 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर, मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 5 लाख एवं घायलों के परिजनों को 1 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त मो.वसीम और उसके साथियों के खिलाफ IPC की धारा 302,307,288, 427 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त मकान का निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू की गयी थी। मकान में 16 फ्लैट तैयार होने वाले थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली