सारा भारत किसान खेत मजदूर यूनियन की ओर से 8 सूत्री मांगों को लेकर बहादुरपुर ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया



जामुड़िया- माकपा से सम्बद्ध सारा भारत किसान खेत मजदूर की ओर से बहादुरपुर पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में ग्राम पंचायत प्रधान एक ज्ञापन भी सौंपा गया. इससे पहले बहादुरपुर माकपा पार्टी कार्यालय से बहादुरपुर ग्राम पंचायत तक एक जुलूस निकाली गई . संगठन के लोगो ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि हर गांव में 100 दिन का काम तुरंत शुरू किया जाए, 4 (ए) फॉर्म जमा कर रसीद दी जाए, जिनकी मजदूरी बकाया है उनकी सूची के साथ बकाया पाने वालों की पूरी सूची प्रकाशित की जाए. प्रत्येक गरीब परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का राशन कार्ड उपलब्ध कराने में पंचायत को भूमिका निभानी चाहिए, अधिकांश गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर नहीं मिला है ,उन्हें मकान दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, कानून के मुताबिक पंचायतों में विपक्षी सदस्यों को समय दिया जाए और उनकी राय को महत्व दिया जाए, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पीने के पानी की कमी है, नियमित जलापूर्ति की जाए, ट्यूब वेलों और पाइपलाइनों की मरम्मत कर कई क्षेत्रों में अतिक्रमण की शिकार हो रही सरकारी सड़कों को बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए. इसके अलावा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है , इसमें भी ग्राम पंचायत को सकारात्मक भूमिका निभानी होगी. इस संबंध में सीपीआईएम नेता सुकुमार संगुई ने कहा कि जिन लोगों को 100 दिनों के काम का पैसा मिला है, उनके नामों की सूची और जिन्हें नहीं मिला है. उनकी सूची पंचायत कार्यालय में जनता के सामने लायी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है और आवास योजना समेत कई अन्य मांगों को लेकर पंचायत प्रधान को ज्ञापन भी सौंपा.

 ज्ञापन की प्रति स्वीकार कर बहादुरपुर ग्राम पंचायत केशरी प्रधान मंजू बागड़ी ने कहा कि वह मांगों का समाधान कराने का प्रयास करेंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता