महाशिवरात्रि पर ईस्ट कॉलेज पाड़ा में श्री श्री सिद्धीदाता शिव मंदिर से 400 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी





रानीगंज-महाशिवरात्रि के अवसर पर रानीगंज के 88 नंबर वार्ड ईस्ट कॉलेज पाड़ा में श्री श्री सिद्धीदाता शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में चार सौ महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर इस यात्रा में शामिल हुई .कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर ईतवारी मोड़, सीआर रोड, दाल पट्टी, शिशु बागान, बरदही तालाब से पवित्र जल लेकर वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई .आपको बता दें कि मंदिर कमेटी की तरफ से कलश यात्रा का यह 73 वां साल है. इस मौके पर यहां कमेटी की तरफ से प्रवीण पंडित ,अमित केसरी, उमेश गुप्ता ,टूटू बावरी, मुन्नू राय आदि उपस्थित थे. इस मौके पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जो महादेव की भक्ति में लीन दिखे. इसके साथ ही नेताजी सुभाष बोस रोड स्तिथ श्री खाटू श्याम मंदिर में भी शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई ,यहां पर भी लोग देवादिदेव महादेव पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे यहां पर भगवान शिव का 31 जोड़ो द्वारा रुद्राभिषेक भी किया गया.इसके अलावे रानीसायर स्तिथ जोड़ा महादेव मंदिर,श्री सीताराम जी मंदिर,आनंदलोक स्तिथ शिव मंदिर,मारवाड़ी पट्टी स्तिथ श्री सत्यनारायण मंदिर,बड़ा बाजार काली मंदिर,जामुड़िया स्तिथ बाबा दयाटेश्वर नाथ मंदिर में प्रातः से भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल