रानीगंज-रानीगंज के महावीर कोलियरी इलाके के नथमल कोलियरी क्षेत्र में श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष पर कलश यात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने हिस्सा लिया .इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. मंदिर परिसर से शुरू होकर यह कलश यात्रा साहब कोठी, काली मंदिर तक गई .इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी के सचिव राजेश बावरी ने बताया कि यह मंदिर 70 साल पुराना है धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की मदद से इस मंदिर का निर्माण किया गया है .7 तारीख को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसी उपलक्ष्य पर आज यह कलश यात्रा निकाली गई .उन्होंने बताया कि 7 तारीख को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी .उनका कहना था कि एक बरगद के पेड़ के नीचे पहले लोग पूजा अर्चना किया करते थे ,लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे मंदिर बनता गया आज यहां पर हनुमान मंदिर के साथ-साथ भगवान राम शिवलिंग और अन्य देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई है. आगामी 7 तारीख को इसकी प्राण प्रतिष्ठा होगी .उन्होंने बताया कि इससे पहले आज कलश यात्रा निकाली गई. 6 तारीख को सुंदरकांड पाठ ,7 तारीख को एक दिन चलने वाला अखंड हरी कीर्तन होगा .8 तारीख को ही पूजा पाठ के समाप्ति होगी और 9 मार्च को महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आज की इस कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर से निकलकर तार बांग्ला तक जितने भी मंदिर हैं सबके सामने से परिक्रमा की गई . इस मौके पर यहां रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे .वहीं समाज सेवी संजीव शास्त्री भी उपस्थित थे .इनके अलावा श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर कमेटी के सचिव राजेश बावरी, संयुक्त सचिव संदीप महतो, अध्यक्ष डॉ मनोज तांति , पिंटू महतो, राजेश सिंह, मंगल साव ,विपिन राजभर, रणजीत सिंह ऑदि उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ