उद्योगपति शिव कुमार सारडा के पोते के अपहरण के प्रयास में औरंगाबाद के बाद अब रानीगंज से तीन और गिरफ्तार



विगत सोमवार को रानीगंज के प्रख्यात उद्योगपति शिव कुमार शारदा के पोते रियान के अपहरण के प्रयास में औरंगाबाद के बाद अब रानीगंज से तीन और गिरफ्तार पुलिस द्वारा किया गया है,गिरफ्तार में रानीगंज के जी लेन अंचल के रहने वाले पिता कृष्ण कुमार गोंड एवं पुत्र सूर्यकांत गोंड है,सूर्यकांत रानीगंज के नामी गिरामी एक होटल में कार्यरत है,जबकि गिरफ्तार सौरव दास पी एन मालिया रोड के रहने वाला है.इन तीनो को आसनसोल जिला अस्पताल में प्रस्तुत कर रिमांड मांगी गयी है.ज्ञात हो कि 



बीते सोमवार को जामुड़िया के श्रीपुर फांडी के बोगडा इलाके से कुछ लोग 8 वर्षीय रियान को तब अपहरण करने का प्रयास करने में नाकाम हो गए, जब वह अपने घर के कार में चालक नरेश रॉय के सात आसनसोल स्कूल जा रहा था. कार चालक तथा स्थानीय लोगों के मुस्तैदी की वजह से अपराधी अपने अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और वहां से उनको भागना पड़ा. इसके बाद शिव कुमार सारडा की तरफ से श्रीपुर फांड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बुधवार को बिहार के औरंगाबाद से चंदन सिंह और अशोक महतो नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनसे पूछताछ के बाद ही पुलिस द्वारा रानीगंज से और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. आरोपी सूर्यकांत गोंड, कृष्णकांत गौंड और सौरव दास को आसनसोल अदालत ने तीनों के जमानत की अर्जी ना मंजूर कर दी और 8 दिन के पुलिस डिमांड पर भेज दिया. आपको बता दें कि सोमवार को रियान के अपहरण की कोशिश के बाद जिस तरह से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से युद्ध कालीन तत्परता के साथ इस मामले की जांच की गई और पांच आरोपियों के गिरफ्तारी की गई है उससे लगता है कि बहुत जल्द पुलिस इस मामले के तह तक पहुंच जाएगी. इस अपहरण कांड के किंग पिन भी बहुत सलाखों के पीछे होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता