रानीगंज-गैस सिलेंडर से लगी आग से एक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे रानीगंज के नेपाली क्वार्टर में घटी. घनी आबादी वाले इलाके में ऐसी आग लगने से आसपास के लोग घबरा गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. रानीगंज के वार्ड नंबर 91 के गिरजा पाड़ा के नेपाली धौड़ा इलाके में रहने वाले निजी कंपनी कर्मी बीरेंद्र ठाकुर के पुत्र बिकास ठाकुर और उनकी पत्नी संजीला देवी शुक्रवार की रात घर पर थे. परिवार के सदस्य विकास ठाकुर का कहना है कि रात काम से घर लौटने के बाद गैस ओवन में काम करते समय उनकी मां ने देखा कि अचानक गैस पाइप लाइन में आग लग गई. मामले को देखकर उनकी मां डर के मारे अपने बेटे को इसके बारे में बताया. कुछ ही देर में पड़ोसी भी इकठ्ठा हो गए.कुछ ही देर में आग गैस सिलेंडर के संपर्क में आ गई, आग के प्रभाव से गैस सिलेंडर जोर से फट गया. इस भीषण आग में घर में रखा सारा सामान ,मोटर साइकिल , लोहे की अलमारियां तक जल गईं,घर का सारा सामान जल गई.यह खबर रानीगंज अग्निशमन विभाग तक पहुंचते ही रानीगंज अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि उससे पहले ही भीषण आग से सब कुछ जलकर खाक हो गया. इस अगलगी की घटना के बाद घर के सभी सदस्य सदमे में हैं. मध्यम वर्गीय परिवार के सदस्य अब असमंजस में हैं कि अपने परिवार को कैसे व्यवस्थित करें. इसकी खबर पुलिस प्रशासन को दी गई तो रानीगंज पुलिस अग्निशमन विभाग के साथ मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित दूरी पर पहुंचाया. परिजनों का कहना है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से उन्हें इस भयानक हादसे का सामना करना पड़ा.
खबर पेजर वार्ड संख्या 91 के पार्षद राजू सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिवार की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और कहा कि उनके पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी.











0 टिप्पणियाँ