रानीगंज लोकल एरिया माकपा कमेटी की और से सन्देशखाली की घटना को लेकर विरोध रैली निकाली गई.




रानीगंज- माकपा रानीगंज लोकल एरिया कमिटी की और से सोमवार को नेताजी सुभाष बोस स्टैचू के सामने एक विरोध रैली निकाली गई. पार्टी की तरफ से रानीगंज के विभिन्न इलाकों में यह जुलूस निकाल कर रानीगंज थाने के सामने एक विरोध सभा किया गया . इस मौके पर यहां आसनसोल के पूर्व सांसद वंश गोपाल चौधरी, रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता ,सुप्रियो राय, हेमंत प्रभाकर, दिव्येंदु मुखर्जी सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर वामपंथी नेताओं ने संदेश खाली की घटना के लिए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की . उन्होंने कहा कि जिस तरह से संदेश खाली में राज्य सरकार की मदद से पुलिस के शह पर टीएमसी के नेताओं ने वहां के लोगों पर अत्याचार किया गया,महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया यह निंदनीय है .इसकी जितनी निंदा की जाए कम है ,उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां, शिबू हाजरा, उत्तम सरदार को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, लेकिन माकपा नेता निरापद सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनका इस घटना से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि संदेशखाली में टीएमसी द्वारा वहां के लोगों पर अत्याचार किया गया है. महिलाओं की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया है .उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है .मुख्यमंत्री कहती हैं की लक्ष्मी भंडार देकर वह महिलाओं को काफी सम्मानित करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि राज्य में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है ना ही उनका कोई सम्मान है .उन्होंने तुरंत निरापद सरकार के निशर्त रिहाई की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात