पेपर मिल खोलने तथा श्रमिको के बकाया वेतन भुगतान कीआग को लेकर सीटू ने बल्लभपुर इलाके में रैली निकाली




रानीगंज-रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल में 30 जनवरी से कंपनी द्वारा सस्पेंशन आफ वर्क का नोटिस लगा दिया गया है. इससे पहले भी कारखाने के श्रमिकों को वेतन नहीं मिला था. 2 महीने से कारखाने के श्रमिकों को वेतन नहीं मिला है, ऊपर से सस्पेंशन आफ वर्क नोटिस लगा दिए जाने से कारखाने के श्रमिक अपने अस्तित्व को लेकर परेशान हो गए हैं .कल कारखाने को खोलने और श्रमिकों के बकाया वेतन देने को लेकर डीएलसी में एक त्रिपक्षीय बैठक है .इससे पहले सोमवार को वामपंथी संगठन सीटू की तरफ से बल्लभपुर इलाके में एक रैली निकाली गई यहां पर रानीगंज के पूर्व विधायक रुनु दत्ता, सुप्रियो राय, हेमंत प्रभाकर आदि उपस्थित के अलावा बल्लभपुर पेपर मिल के तमाम कर्मी भी उपस्थित थे. रुनु दत्त ने कहा कि इस कारखाने को खोलने के लिए सीटू पहले दिन से आंदोलन कर रही है, लेकिन कारखाना प्रबंधन की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है. 2 तारीख को डीएलसी में एक बैठक होनी थी, लेकिन मलिक पक्ष की तरफ से कोई नहीं आया इस वजह से बैठक नहीं हुई. उन्होंने बताया कि कल बैठक होगी या नहीं इसकी उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन कल सीटू की तरफ से डीएलसी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा सीटू नेता वंशगोपाल चौधरी द्वारा प्रशासन के विभिन्न स्तर पर गुहार दिखाई गई है. मंत्री मलय घटक को भी चिट्ठी लिखी गई है. कल के विरोध प्रदर्शन के दौरान भी वह मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि इसे विरोध प्रदर्शन या इस कारखाने को खोलने के आंदोलन में सभी दलों का स्वागत है. राजनीतिक मतभेद बरकरार रहेंगे, राजनीतिक लड़ाई बाद में होती रहेगी लेकिन अभी सभी का एकमात्र उद्देश्य यह होना चाहिए कि कारखाने को फिर से खोला जाए और मजदूरों का बकाया वेतन उन्हें मिले. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार और राज्य के तृणमूल कांग्रेस सरकार कोई भी मजदूरों के हित में काम नहीं कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर