आसनसोल भाजपा दक्षिण मंडल चार तथा रानीगंज मंडल एक की तरफ से रानीगंज थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया




रानीगंज-आसनसोल भाजपा दक्षिण मंडल चार तथा रानीगंज मंडल एक की और से रानीगंज थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में रानीगंज मंडल एक के अध्यक्ष देव जीत खां ने बताया कि हाल ही में एक न्यूज़ चैनल के लाइव टीवी डिबेट शो में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने आसनसोल दक्षिण की विधायक तथा प्रदेश की महासचिव अग्निमित्रा पाल के खिलाफ आपत्तिजनक और असम्मानजनक टिप्पणी की थी .इसी के खिलाफ रानीगंज थाना को ज्ञापन सौंपा गया और विरोध प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के प्रवक्ता की भाषा ऐसी है उस पार्टी के चरित्र और संस्कृति के बारे में समझा जा सकता है. उन्होंने कहा कि वह कुणाल घोष के इस टिप्पणी की तीव्र निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस के संस्कृति है जो भी लोकतांत्रिक तरीके से बात करेंगे. उनके खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की जाएगी. उन्होंने कहा कि अग्निमित्र पाल ने आज दिखा दिया है कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता का समर्थन लेकर संघर्ष कैसे किया जाता है और यही बात टीएमसी नेताओं को खल रही है और इसी वजह से उन पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है उन्होंने कहा कि यह वही कुणाल घोष हैं ,जो जेल की हवा खा चुके हैं और कुछ समय पहले ममता बनर्जी के खिलाफ बोल रहे थे लेकिन आज फिर से ममता बनर्जी के तलवे चाट रहे हैं.

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता मन्डल 4 के अध्यक्ष संदीप गोप, बादशाह चटर्जी,शमशेर सिंह,उज्जवल माजी,शताब्दी चटर्जी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल