हड़ताल को सफल करने के लिए कुनुस्तोरिया एरिया सीटू द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी




जामुड़िया - 16 फरवरी को जैक के द्वारा ईसीएल में हड़ताल का आह्वान किया गया .हड़ताल को सफल करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुनुस्तोरिया एरिया सीटू के द्वारा एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया. यह रैली इस इलाके के विभिन्न कोलियरियों की परिक्रमा कर अंत में यह रैली अमृत नगर कोलियरी में जाकर समाप्त हुई. इस बारे में सीटू नेता वंश गोपाल चौधरी ने कहा कि केंद्र कि नरेंद्र मोदी सरकार जिस तरह से कोयला खदानों को निजी हाथों में सौंप रही है, उसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अडानी अंबानी जैसे कॉरपोरेट घराना को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह का काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर ईसीएल को बचाना है ,कोल इंडिया को बचाना है तो मजदूर को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है. कल जो हड़ताल होगी वह इसका एक नमूना होगा कि पूरे कोल इंडिया के मजदूर एक हैं. उन्होंने कहा कि कल हड़ताल के कारण उत्पादन पर जो असर पड़ेगा उसका दोगुना उत्पादन बाद में किया जाएगा, लेकिन मजदूरों की आवाज को सुनाने के लिए यह हड़ताल जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि जब संसद में कोयला खदानों के निजीकरण से संबंधित बिल पास हो रहा था तब मतदान में सम्मिलित न होकर परोक्ष रूप से ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को ही सहयोग दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर