हर्षोल्लास के साथ रानीगंज में विद्या दायिनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी




 रानीगंज-हर्षोल्लास के साथ विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा का आयोजन रानीगंज में किया गया. ईस्ट कॉलेज पाड़ा में जय माता दी क्लब की तरफ से भी पूजा का आयोजन किया गया ,यहां क्लब की तरफ से भव्य तरीके से पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है. आदर्श युवा संघ की तरफ से भी अनोखा थीम बनाकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. श्री श्री सिद्धि दाता पूजा कमेटी की तरफ से बाबा बर्फानी के थीम पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. न्यु स्टार सरस्वती पूजा कमेटी की तरफ से आज के दिन पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों की याद में थीम बनाकर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. पूजा के आयोजन के बारे में जय माता दी क्लब के सदस्य कुमार आयुष ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से क्लब की तरफ से सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता रहा है, इस बार पूजा पंडाल के मुख्य द्वार पर देवाधिदेव महादेव को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि अपने पूरे पश्चिम बर्दवान जिले के लोग इस पूजा को देखने आते हैं तकरीबन 4 लाख लोग पूजा में सम्मिलित होने आते हैं. उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा के आयोजन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम तो होते ही हैं .इस बार डांस इंडिया डांस रियलिटी शो के विजेता रोहित राजभर जज के रूप में आएंगे और सरस्वती पूजा के साथ-साथ जो डांस कंपटीशन का आयोजन होगा उसमें जज की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि इस पूजा के आयोजन में क्लब के सचिव विकास साव सहित क्लब के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है .इस बार पूजा आयोजन में तकरीबन साढ़े पांच लाख रुपए का बजट रखा गया है. दीपक सिंह ने बताया कि इस बार 15 फुट का सरस्वती मूर्ति का निर्माण कराया गया है, जिसको देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और मूर्ति तथा पंडाल के साथ सेल्फी ले रहे हैं .यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया है. रानीगंज टीडीबी कॉलेज में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया यहां पर कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षक उपस्थित थे,इसके अलावा विभिन्न स्कूलों तथा शिक्षण संस्थानो हर साल की तरह इस साल भी मां सरस्वती की पूजा का आयोजन किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता