श्री श्री विष्णु महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन भगवान को अन्न एवं फल से नहलाया गया



रानीगंज: जेके नगर के 18 नंबर स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन बुधवार को श्री श्री 1008 श्री रामचंद्र दास जी महाराज उर्फ़ फलाहारी बाबा के निर्देशन में यज्ञ कुंड प्रज्वलित हुआ. वहीं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नियमानुसार मंगलवार को भगवान की पूजा अर्चना कर उन्हें जल्द से स्नान करा कर जल में रखा गया एवं बुधवार को अनाज एवं फल से नहलाया गया. वहीं सुबह यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. प्रतिदिन की तरह ही दोपहर 12:00 से रामलीला का कार्यक्रम शुरू हुआ. संध्या 5:00 से प्रवचन करता स्वामी श्री प्रभंजनानंद जी महाराज ने प्रवचन किया. प्रवचन सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी.रात्रि 9:00 से रासलीला का कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान लगातार निःशुल्क भंडारा का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.





  यज्ञ के विषय में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष बोधनारायण राम ने बताया कि आज कार्यक्रम के तीसरे भगवान को अनाज एवं फल से नहलाया गया. जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनाज एवं फल चढ़ाए.इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे एवं उन्होंने यज्ञशाला की परिक्रमा की. भंडारा का कार्यक्रम भी लगातार चल रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में बोधनारायण राम, गिरिराज प्रसाद बर्मन, सुधीर सिंह, सतेन्द्र श्रीवास्तव, कल्याण सिंह उर्फ मुन्ना, शिवनंदन गोप, रामजन्म राम, हरि नारायण केवट, कृष्णा केवट, राजू केवट, विवेक भगत, अविनाश सिंह सहित अन्य इलाके के युवा श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल