संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रानीगंज के बरदही तालाब की साफ सफाई की गई





रानीगंज-संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रविवार को पूरे देश के साथ-साथ रानीगंज में भी बरदही तालाब की साफ सफाई की गई ."जल स्वच्छ तो मन स्वच्छ नारे" के साथ यह अभियान चलाया गया .इस मौके पर यहां संत निरंकारी मिशन के रानीगंज शाखा के मुखी दिलीप कुमार सिंह, शाखा शिक्षक नवल किशोर साव ,रामकुमार साव, उत्तम बर्मन, रामानंद सिंह ,गौर चंद्र भगत के अलावा आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत भी उपस्थित थे.इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से संत निरंकारी मिशन द्वारा तालाबों के साफ सफाई की जा रही है वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि अगर स्वच्छ जल रहेगा तो ही इस समाज में स्वच्छता आ सकती है. उन्होंने कहा कि रानीगंज का यह बरदही तालाब काफी पुराना है. यहां पर पानी इतना साफ हुआ करता था कि लोग इस पानी को पीते थे. उन्होंने कहा कि कुछ भू माफिया तालाबों को भरकर वहां पर भवन का निर्माण कर रहे हैं ,यहां तक के सरकारी रिकॉर्ड को भी बदल दिया जा रहा है .उन्होंने कहा कि तालाबों का अवैध अतिक्रमण होने नहीं दिया जाएगा और इसके लिए प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन की तरफ से पूरे भारत में यह कार्यक्रम किया जा रहा है. इसी क्रम में आज रानीगंज में भी बरदही तालाब की साफ सफाई की गई. उन्होंने कहा कि इसमें आसनसोल नगर निगम का पूरा सहयोग रहा है उनकी तरफ से कचरा फेंकने के लिए गाड़ी उपलब्ध कराई गई है .उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन की तरफ से यह कार्यक्रम उनके गुरु महाराज सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार किया जा रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर