संदेश खाली की घटनाओं के विरोध में भाजपा द्वारा रानीगंज थाना का घेराव किया गया




रानीगंज-संदेश खाली की घटनाओं के विरोध में भाजपा की तरफ से सोमवार को पूरे प्रदेश में विभिन्न थानों का घेराव किया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया.इसी क्रम में रानीगंज में भी एनएसबी रोड इलाके स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से रानीगंज भाजपा मंडल एक अध्यक्ष देवजीत खां के नेतृत्व में एक विरोध रैली निकाली गई. यह रैली रानीगंज के विभिन्न इलाकों से होकर रानीगंज थाना पहुंची और वहां पर काफी देर तक भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके उपरांत संदेश खाली के घटनाओं के विरोध में और टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर थाने को एक ज्ञापन सौंपा गया. इस बारे में रानीगंज मंडल एक भाजपा अध्यक्ष देवजीत खां ने कहा कि राज्य में एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं है संदेश खाली में महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण अत्याचार किया जाता रहा है और यह सब कुछ टीएमसी नेताओं द्वारा पुलिस के सहयोग से हो रहा था, लेकिन प्रदेश की महिला मुख्यमंत्री चुप हैं. उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनी थी तब महिलाओं पर अत्याचार को लेकर वह सबसे ज्यादा मुखर हुआ करती थी लेकिन आज विडंबना यह है कि एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी बंगाल में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा यौन अत्याचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि आज बंगाल की पुलिस तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता में तब्दील हो गई है. आज जब बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल संदेश खाली जा रहा था तो उनको पुलिस द्वारा रोका गया .उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी भाजपा विरोध जता रही है और जब तक संदेश खाली के पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलेगा और आरोपी टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर