रानीगंज-शुक्रवार को रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए वार्षिक खेलकूद और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .यह प्रतियोगिता कक्षा एल के जी से लेकर दूसरी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया था. प्रतियोगिता का शुभारंभ गायत्री मंत्र के द्वारा किया गया. इस मौके पर स्कूल के एलएमसी के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल कयूम ने खेल ध्वज फहराते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की. इसके बाद डीएवी गीत प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर अब्दुल कयूम ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए, शिक्षा के अलावा बचपन से ही उन्हें संस्कार देने चाहिए. आज का शिशु कल का नागरिक बनेगा और देश का नाम रोशन करेगा. विद्यालय की प्राचार्य मंदिरा दे ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने खेलों की महत्ता पर प्रकाश डाला .इसके साथ ही अभिभावक के सहयोग की भी प्रशंसा की. प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बच्चों ने पाश्चात्य एवं भारतीय नृत्य का फ्यूजन करते हुए एक अनोखी पेशकश प्रस्तुत की. बच्चों के लिए फ्राग रेस, फिल योर बोतल ,कैच द फीश, हिट द बैलून सहित कई खेलों का आयोजन किया गया. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने भी खेल के दौरान प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया . अंत में बच्चों के अभिभावकों के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चे बेहद उत्साहित दिख रहे थे. इस प्रतियोगिता में प्रथम दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया .खेल के अंत में विद्यालय की प्राचार्य मंदिरा दे ने ध्वजारोहण किया, जहां इस स्कूल के तमाम शिक्षक छात्र और अभिभावक उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ