ब्लास्टिंग को लेकर ईसीएल अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ कि बैठक





बाराबनी-बाराबनी प्रखंड अंतर्गत सतग्राम श्रीपुर ईसीएल एरिया के चरणपुर ओसीपी में हो रहे ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद शुक्रवार चारणपुर हाटतोला फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों के साथ ईसीएल अधिकारिओ ने की बैठक। साथ ही ईसीएल अधिकारियों गाँव का दौरा किया।



बैठक में ग्रामीणों ने मांग किया कि बिना पूर्णवशन के बिना ओसीपी में ब्लास्टिंग नही होने देंगे। ईसीएल बिना ब्लास्टिंग के कोयला खनन करे कोई आपत्ति नही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार ओसीपी में ब्लास्टिंग के दौरान गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हो गये थे। जिसके के बाद से ही ग्रामीण ब्लास्टिंग के विरोध कर रहे है। उन्होंने ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान पूरा घर हिलने लगता है जिससे डर कर बच्चें रोने लगते है।

बैठक को लेकर एरिया कार्मिक प्रबंधक ने कहा कि आज ग्रामीणों के साथ ब्लास्टिंग को लेकर बैठक हुई है। तत्काल ग्रामीणों से बात कर यह निर्णय लिया गया है कि शनिवार को ब्लास्टिंग के दौरान ईसीएल के प्रतिनिधि गाँव मे रहंगे और उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सोंपी जायेगी। उन्होंने ने कहा ग्रामीणों की शिकायत पर आज गाँव का दौरा किया गया जहाँ हमें ब्लास्टिंग के कारण कोई घर क्षतिग्रस्त नही मिले, फिर भी ग्रामीणों की समस्या को देखा जा रहा है।

वही भनाड़ो एजेंट विंध्याचल सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को ओसीपी के समीप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना बनायी गई है। जिसके लिये बाराबनी प्रखंड बीडीओ से बात चल रही है। जल्द ही निर्णय लिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर