रानीगंज-22 फरवरी को रानीगंज में श्री खाटू श्याम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसे लेकर रविवार से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है .आज एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 251 महिलाओं ने अपने सर पर कलश रखकर मंदिर तक की परिक्रमा की,जबकि इस मौके पर बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे. यह कलश यात्रा रानीगंज गौशाला से निकल कर नेताजी सुभाष बोस रोड होते हुए नव निर्मित श्री श्याम मंदिर तक पहुंची. हर जगह पर श्याम भक्तों का स्थानीय लोगों द्वारा खूब स्वागत किया गया. जय श्री श्याम के नारे लगाए गए. कल ही राजस्थान के खाटू धाम से खाटू श्याम बाबा रानीगंज पधारे है. श्याम भक्तों ने खाटू श्याम बाबा का भव्य स्वागत किया था आज भी जब यह कलश यात्रा निकाली तब रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित थे .इस कलश यात्रा में श्री श्याम बाल मण्डल चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु सराफ,सचिव पवन केजरीवाल,विमल सराफ,विनोद बंसल सहीत कमिटी के तमाम सदस्य गण शामिल थे.



0 टिप्पणियाँ