जेके नगर 18 नंबर स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण से श्री विष्णु महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में 1765 महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया



रानीगंज : जेके नगर के 18 नंबर स्थित बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई. इस कलश यात्रा में कुल 1765 महिलाओं ने हिस्सा लिया. इसके अलावा 1000 से ज्यादा युवकों ने हाथ में झंडा लिए हुए थे. कलश यात्रा बैंड बाजा एवं डीजे के साथ मंदिर प्रांगण से निकला जो बेलियाबथान, निमचा होते हुए हाड़ाभांगा दामोदर नदी घाट पहुंचा. यात्रा में सभी जय श्री राम, हर हर महादेव का नारा लगा रहे थे। दामोदर नदी घाट पर यज्ञ आचार्य श्री निर्भय नारायण पाठक जी द्वारा मुख्य यजमानों को संकल्प कराया गया इसके पश्चात सभी ने कलश में जल भरा एवं सभी महिलाएं माथे पर कलश लेकर मंदिर की ओर प्रस्थान किए. भव्य कलश यात्रा में लगभग 5000 से अधिक महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए. कलश यात्रा का लगभग 2 किलोमीटर लाइन अत्यंत ही मनोरम दृश्य सुशोभित हो रहा था। यात्रा में सबसे आगे रथ पर श्री श्री 1008 श्री रामचंद्र दास जी महाराज उर्फ फलाहारी बाबा अन्य पुरोहितों के साथ विराजमान थे.पीछे से सभी भक्तगण चल रहे थे.कलश यात्रियों के लिए निमचा के पासवान नगर के पास युवाओं द्वारा शरबत एवं पानी बोतल की व्यवस्था की गई थी, जिसमें मुख्य रूप से युवा नेता सह समाजसेवी अर्जुन सिंह, विकास सिंह रिंकू झा, दीपक पासवान, कार्तिक भुइंया की मुख्य भूमिका।



 इस विषय पर यज्ञ कमेटी के गिरिराज प्रसाद बर्मन, कल्याण सिंह उर्फ मुन्ना, संतोष तिवारी अपने संयुक्त रूप से बताया कि फलाहारी बाबा के नेतृत्व में आज कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय यज्ञ की शुरुआत हुई. जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. दामोदर नदी से जल लेकर सभी मंदिर प्रांगण में पहुंचे उसके पश्चात भंडारा आयोजित हुआ.शाम में स्वामी श्री प्रभंजनानंद जी महाराज द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम होगा एवं रात्रि में रासलीला का कार्यक्रम होगा.कलश यात्रा में विलंब होने की वजह से आज रामलीला का कार्यक्रम नहीं हो पाया. कल मंडप प्रवेश होगा एवं यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर आहुतियां दी जाएंगी. मंगलवार से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे का कार्यक्रम होगा. यज्ञ में असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा हो रहा है,जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन एवं हमारे वोलेंटियर सक्रिय रहेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली