जामुड़िया के अग्रसेन भवन में श्री श्याम दीवाने द्वारा 14 वां रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव का आयोजन



जामुड़िया-जामुड़िया बाजार स्थित बाबा बैतालीराम सेवाश्रम निकट श्री अग्रसेन भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम दीवाने की ओर से 14 वां वर्ष रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर संस्था की ओर से बाबा श्याम का भव्य दरबार की झांकी सजाई गई. इसके अलावा छप्पन भोग, फूलों की होली ,चंग ,धमाल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिल्पांचल की विभिन्न भजन मंडलियों की ओर से भजन प्रस्तुत किया गया, वहीं टाटानगर से आये सुविख्यात भजन गायक अभिनव अग्रवाल की ओर से सबसे पहले गणेश वंदना ,गुरु वंदना के साथ साथ बाबा श्याम के लिए मधुर भजनों का प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया था .महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम दीवाने की ओर से भंडारा भी किया गया था . कार्यक्रम में अखंड ज्योत के साथ साथ भगवान श्री गणेश,हनुमानजी की पूजा अर्चना की गई . इस मौके पर संस्था के रोहित चौधरी, हरीश चौधरी, रोहित अग्रवाल, पीयूष जिंदल,मोहित सतरोड़िया, आकाश डोकानिया, अमन डोकानिया, मयंक चौधरी, प्रियंक चौधरी, अमित पटवारी, बिष्णु सेन,नितेश सिंघानिया, रिशव शर्मा, विनय मित्तल,अभिषेक डोकानिया, नयन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, राजा केसरी कनक संथालिया, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर